UP Weather News- यूपी में भीषण गर्मी से बेहाल लोग, झांसी सबसे गर्म शहर, आगरा में आज से तापमान करेगा परेशान, ऐसा रहेगा मौसम

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, आगरा।सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर तेवर दिखाए। अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक गरम 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी रहा।

4 1 12
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, आगरा।सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर तेवर दिखाए। अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक गरम 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी रहा।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह से धूप निकली, लेकिन हवा चलती रही। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हुए तो सुबह ठंडी लगने वाली हवा भी गरम हो उठी। दोपहर 12 बजे के करीब तो धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो उठा।

जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। गुरुवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Chunav: 25 साल में पहली बार अमेठी में गांधी परिवार से नहीं कोई दावेदार, 1977 में संजय गांधी ने लड़ा था यहां से चुनाव

प्रदेश के गरम शहर

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

  • झांसी, 40.9
  • आगरा, 40.5
  • प्रयागराज, फुरसतगंज, 40.4

ये भी पढ़ेंः VIP Entry In Mandir: ये हैं वो तीन युवक, जो बांकेबिहारी मंदिर में VIP दर्शन करवाने की लगाते थे बोली; 1100 रुपये थी एंट्री फीस

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Fire in Mandi: जोगेंद्रनगर में पशुशाला में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग; प्रशासन ने दी 25 हजार की फौरी राहत

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल जोगेंद्रनगर के अंतर्गत भराड़ू के अलगाबाड़ी गांव में पशुशाला में आग लगने से एक बुजुर्ग जिंदा जल गया और पशुओं को बाहर निकालते हुए बेटा झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में भर्त

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now